परंपरा को सहेजती कूची

कला के जरिए आत्मा को जगाने की पहल

मुंबई : इन दिनों वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में देश-दुनिया के तमाम कलाकारों का जमवड़ा लगा है। नेहरू आर्ट सेंटर (मुंबई) में आयोजित इंडियन आर्ट फेस्टिवल के आठवें संस्करण में देश-विदेश के करीब 550 कलाकार और करीब 50 आर्ट गैलरीज शामिल हो रही हैं।
Invitation of Soni Singh (Artworks).
17 जनवरी से शुरू हुए इस कला महोत्सव में वाराणसी की वरिष्ठ कलाकार सोनी सिंह भी सहभागिता निभा रही हैं। एक दशक से ज्यादा वक्त पत्रकारिता में बिताने वाली सोनी सिंह ने लंबे अरसे बार मुंबई में अपनी कला यात्रा की फिर से शुरुआत की है। बनारस से भोपाल और मुंबई तक कला के बाद हिंदी पत्रकारिता की अलख जगाने वाली सोनी ने पारंपरिक कला को प्रोत्साहन देने की पहल के तहत इंडिया आर्ट फेस्टिवल से कला की दुनिया में वापसी की है।
Soni Singh with her Artworks.
मधुबनी चित्रकारी को कागज पर जिंदा करने की मुहिम लिए सोनी सिंह ने नेहरू सेंटर के द्वितीय तल पर स्थित बूथ नंबर 93 से इसकी शुरुआत की है। तमाम नामचीन कलाकारों के बीच इस कलाकार की कूचियों से उकेरी गई मधुबनी पेंटिंग्स अपनी सहजता के साथ आगंतुकों का सहज ही ध्यानाकर्षण कर रही है। अपनी पेंटिंग के जरिए उनका प्रयास भारतीय कला-संस्कृति को सहेजने-संवारने का है, ताकि उसे विश्व पटल पर पहचान मिल सके।

Soni Singh with Padmashri Dr.Soma Ghosh & her elder sister (Art Critics).
उनके मुताबिक भारत में लोक-कला को जिंदा रखने वाले कलाकारों की संख्या लगातार घटती जा रही है और उनका प्रयास कूची के जरिए लोगों तक पारंपरिक कला को पहुंचाना है। उनका कहना है कि भारत की समृद्ध कला की खूबसूरती को आगे बढ़ाने की जरूरत है, नहीं तो कला धीरे-धीरे दम तोड़ती चली जाएगी। सोनी सिंह काशी विद्यापीठ से कला में स्नातक (बीएफए) हैं और उन्होंने काशी में रहते हुए कला के क्षेत्र में काफी योगदान दिया है।

प्रोफाइल : सोनी सिंह
बनारस से कला, पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि
बनारस में स्टेन ग्लास पेंटिंग के क्षेत्र में योगदान
कई जाने-माने होटलों, अस्पतालों, ज्वेलर्स के लिए पेंटिग्ंस, ग्लास पेंटिंग्स का कार्य
बनारस और आसपास कई कला प्रदर्शनियों में सहभाजन
पत्रकारिता के क्षेव में भोपाल और मुंबई में सम-सामयिक योगदान
लंबे अरसे की पत्रकारिता के बाद मुंबई के इंडियन आर्ट फेस्टिवल से कला की दुनिया में वापसी

Comments